Please wait

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व- 2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी छठ घाटों का निरीक्षण करने यहां आये हैं। छठ व्रतियों के लिए सारा इंतजाम अच्छे से किया जा रहा है ताकि उन्हें पूजा करने में कोई कठिनाई न हो। छठ व्रतियों को घाट किनारे पूजा करने के लिए सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। सारी व्यवस्थायें अच्छे ढंग से की जा रही

26 Oct 2024

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व- 2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ- 2024 के मद्देनजर छठ घाटों का आज निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया।छठ घाटों का निरीक्षण करने के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व की तैयारियों को देखने हम बराबर छठ घाट आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी छठ घाटों का निरीक्षण करने यहां आये हैं। छठ व्रतियों के लिए सारा इंतजाम अच्छे से किया जा रहा है ताकि उन्हें पूजा करने में कोई कठिनाई न हो। छठ व्रतियों को घाट किनारे पूजा करने के लिए सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। सारी व्यवस्थायें अच्छे ढंग से की जा रही

इससे पहले निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाटों पर शौचालय/टॉयलेट का भी इंतजाम कराएं ताकि वहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व- 2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी छठ घाटों का निरीक्षण करने यहां आये हैं। छठ व्रतियों के लिए सारा इंतजाम अच्छे से किया जा रहा है ताकि उन्हें पूजा करने में कोई कठिनाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News